ब्रेकिंग
आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, 30 से 35 गांवों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पिपरिया में ख़ूनी संघर्ष, शराब के नशे में गाली-गलौज बनी खूनी संघर्ष की वजह, सब्बल के वार से अधेड़ की ... त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा
राज्य

Gopal Bhargava का दावा, मोदी फिर PM बने तो 7 दिन में गिर जाएगी कमलनाथ सरकार

दमोह। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार दमोह पहुंचे गोपाल भार्गव( Gopal Bhargava) का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर उन्होंने मध्य प्रदेश की मौजूदा सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया। नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने दावा किया कि अगर इस बार फिर नरेंद्र मोदी( Narendra Modi) देश के प्रधानमंत्री बने तो सात दिन के भीतर ही सूबे में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया।

विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि, कांग्रेस में इतनी ताकत नहीं थी कि वो चुनाव जीत पाती। कुछ नेताओं ने ही पार्टी के खिलाफ काम किया। पार्टी मां की तरह होती है। ऐसे में उन लोगों ने मां के साथ विश्वासघात किया है।
इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट रहने की भी अपील की, ताकि एक बार भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि, वो प्रदेश में कांग्रेस सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे और गरीबी जनता के साथ हर हाल में खड़े रहेंगे। वो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि, अगर किसी ने भी भाजपा कार्यकर्ता पर अंगुली उठाई तो उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!