ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
विदेश

पाइपलाइन से तेल चुराते वक्त धमाका; 73 लोगों की मौत, 74 जख्मी

मैक्सिको सिटी. मैक्सिको में तेल-गैस पाइपलाइन में विस्फोट के साथ भीषण आग लगने से अब तक 73 लोगों के मारे जाने की खबर है। 74 लोग घायल हुए हैं। करीब 80 लापता बताए गए हैं। भारतीय समयानुसार यह हादसा शनिवार सुबह हिडाल्गो कस्बे में हुआ है। वहां के गवर्नर उमर फयाद ने बताया कि स्थानीय लोग पाइपलाइन से तेल चुराने के लिए जमा हुए थे, तभी आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है।
9 साल में सबसे बड़ी घटना

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ लोगों ने पाइपलाइन से तेल चुराने के लिए उसमें छेद कर दिया था। रिसाव बढ़ा तो लोगों में रिस रहे तेल को चुराने की होड़ लग गई, तभी धमाका हुआ और आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि मैक्सिको में तेल पाइपलाइन में विस्फोट की नौ साल में यह सबसे बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले 2010 में पाइपलाइन में विस्फोट के कारण 28 लोग मारे गए थे।

ईंधन चोरी पर बन रही राष्ट्रीय नीति

हादसा ऐसे समय हुआ है, जब राष्ट्रपति लोपेज ईंधन चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी पेमेक्स के मुताबिक उसकी पाइपलाइनों से बीते साल 21 हजार करोड़ रुपए के पेट्रो उत्पाद चोरी हुए। मैक्सिको में बीते साल टैंकों और पाइपलाइन से ईंधन चोरी होने के 13 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे।

तेल सप्लाई घटी, पंपों पर कतार
ईंधन चोरी रोकने के लिए ऑइल कंपनी पेट्रोलियोस मैक्सिकंस (पेमेक्स) डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली में बदलाव कर रही है। उसने बताया कि ट्रांसपोर्ट सिस्टम में चोरी रोकने के लिए प्रणाली को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा रहा है। इस बदलाव के कारण सप्लाई बाधित हुई है। इस कारण बीते दो हफ्ते देश में छह राज्यों के पंप ड्राई जैसी स्थिति में हैं। जिन पेट्रोल पंपों पर तेल-गैस ईंधन मिल रहा है, वहां सैकड़ों वाहनों की कतार लग रही है।

राष्ट्रपति ने दौरा किया

राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए ओब्राडोर ने कहा, “इस अभियान को बंद करने की जगह तेल चोरी के खिलाफ अभियान को तेज किया जाएगा। इस समय सबसे अहम ये है कि घायलों का इलाज किया जाए, ताकि कुछ ज़िंदगियां बचाई जा सकें।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!