ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका ने विभाग संगठन मंत्री पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

इटारसी। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की महिला पदाधिकारी ने अपने ही संगठन के विभाग संगठन मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यौन उत्पीड़न का आरोप नर्मदापुरम विभाग संगठन मंत्री नमित कर्वे पर है। इधर विश्व हुंदू परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि पूरा मामला गुटबाजी से प्रेरित है।
सोमवार को 50-60 पदाधिकारी व सदस्य सिटी थाने पहुंचे और केस दर्ज करने की मांग की। जिला संयोजिका ने वह एंड्रायड मोबाइल फोन भी जांच के लिए टीआई विक्रम रजक को दिया जिस पर आपत्तिजनक कॉल और वाॅट्सएप पर मैसेज किए गए थे।

मोबाइल पर भेजता था आपत्तिजनक मैसेज, शायरी: विश्व हिंदू परिषद में पांच साल से कार्यरत दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका ने पुलिस को लिखित बयान दिया। शिकायत के साथ मोबाइल मैसेज के स्क्रीन शॉट भी लगाए हैं। उनके मुताबिक नमित खंडवा से बैठकों में आता था। संगठन की सूचना के नाम पर मोबाइल नंबर लिया और व्यक्तिगत संबंध बनाने के इरादे से सितंबर से आपत्तिजनक मैसेज व शेरो-शायरी भेजने लगा। फिर एक दिन प्रपोज किया। नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे नंबरों से कॉल कर रहा है।

प्रांत सहमंत्री बोले- गुटबाजी है: भास्कर ने नमित कर्वे का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने आनाकानी की। पहली बार ट्रेन फिर इंदौर में व्यस्त होने की बात कहकर कॉल काट दिया। प्रांत सह मंत्री गोपाल सोनी ने आरोपोें को संगठन की गुटबाजी बताया। लेकिन यह स्वीकार किया कि उन्हें भी कर्वे के बारे में शिकायत मिली थी। मोबाइल की कॉल डिटेल व मैसेज की जांच से सही स्थिति सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!