ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
आसपास

होशंगाबाद जिला कलेक्‍टर ने दी नसीहत- अप डाउन न करे मुख्यालय पर रहे अधिकारी कर्मचारीगण

नवलोक समाचार, होशंगाबाद।

होशंगाबाद जिले के नवागत कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले के सभी विभागो में पदस्थ अधिकारियो को जो जिला मुख्यालय में निवास नही करते हैं। जिले भर में ऐसे कई अधिकारी और कर्मचारी है जो भोपाल सहित आसपास से कई सालों से अपडाउन कर अपनी नौकरी कर रहे है। कलेक्‍टर की तरफ से सभी को निर्देशित किया है कि वे अप डाउन ना करे एवं जिला मुख्यालय में ही निवास करे।

कलेक्टर ने इस संबंध में सभी जिला प्रमुख अधिकारियों को इस आशय का पत्र भी जारी किया है्, कि वे जिला मुख्यालय में बने रहे। श्री लवानिया ने कहा कि अधिकारियों के अन्यत्र स्थानो से आने के कारण शासकीय कार्यो के सुचारू निष्पादन एवं आमजन के प्रतिदिन के कार्यो में व्यवधान उत्पन्न होता है। साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारियों के समय पर कार्यालय में उपस्थित नही होने, समय से पूर्व कार्यालय से प्रस्थान करने एवं जिला मुख्यालय में निवास ना करना यह सिविल सेवा आचरण के नियमों के विरूद्ध भी है। कलेक्टर ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे जिला मुख्यालय में निवास कर शासकीय कार्यो एवं आम जन के कार्यो का समय पर निष्पादन करना सुनिश्चित करे। साथ ही कलेक्टर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को हिदायत दी है कि यदि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय में निवास नही करता है तो उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव तैयार कर सक्षम अधिकारी को भेजा जाएगा।

जिला मुख्‍यालय के अलावा तहसीलों में पदस्‍थ कर्मचारी भी करते है अपडाउन ।

एक तरफ होशंगाबाद‍ संभागीय मुख्‍यालय होने के बाद भी कई कर्मचारी और अधिकारी पिछले कई सालों से अपडाउन कर नौकरी कर रहे है। हम बता दें कि पिपरिया, सोहागपुर, बाबई और इटारसी में कई विभागों के प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी सिविल सेवा नियमों का उलंघन कई सालों से कर रहे है। यहां सोहागपुर के एसडीएम ब्रजेश सक्‍सेना , जनपद पंचायत के सीईओ बलवान मवासे, क्रषि विभाग के आर पी अटारे, सहित कई स्‍कूलों के प्राचार्य भी अपडाउन कर ही नौकरी कर रहे है। ऐसा जिले की प्राय सभी तहसीलों के कर्मचारी कई सालों से करते आ रहे है। जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!