ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
खास खबरे

एनपी प्रजापति बने नए विधानसभा अध्यक्ष, पक्ष में पड़े 120 वोट; भाजपा का वॉकआउट

भोपाल. कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति मध्यप्रदेश के नए विधानसभा अध्यक्ष बन गए। प्रजापति को 120 वोट मिले। वहीं, विपक्ष के वॉकआउट के कारण विपक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा। इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर प्रोटेम स्पीकर ने नियम पांच का हवाला देकर बिना वोटिंग के एनपी प्रजापति को विधानसभा अध्यक्ष घोषित किया। इस पर भाजपा ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। भाजपा ने वॉकआउट कर दिया। इसके बाद बसपा विधायक द्वारा वोटिंग की मांग करने पर प्रोटेम स्पीकर ने मत विभाजन कराया।

शिवराज ने बताया लोकतंत्र का काला दिन
प्रोटेम स्पीकर के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है। सदन से वॉकआउट करने के बाद शिवराज ने आरोप लगाया कि हमारे प्रत्याशी विजय शाह के नाम को प्रस्तावित करने का अवसर नहीं दिया गया। विरोध में भाजपा विधायकों ने विधानसभा से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। भाजपा विधायक राज्यपाल से मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे।

गोपाल भार्गव बने विपक्ष के नेता

भाजपा विधायक गोपाल भार्गव को नेता विपक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें बधाई दी, तो भार्गव ने सकारात्मक सहयोग का वादा किया। संसदीय कार्यमंत्री गोविंद सिंह ने सदन की कार्ययोजना पढ़कर सुनाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!