ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
छत्‍तीसगढ़

बलदेव भाई शर्मा होंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति

नव्लोक समाचार रायपुर।  वरिष्ठ पत्रकार और संपादक बलदेव भाई शर्मा को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर का कुलपति बनाया गया है। श्री शर्मा दैनिक भास्कर , अमर उजाला , पांचजन्य , स्वदेश जैसे अखबारों में सम्पादक रहे है। अभी तक वे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष रहे है।

छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद अब राज्यपाल अनुसूइया उइके ने उनकी नियुक्ति की है। पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति का मामला काफी दिनों से लंबित था, राज्यपाल ने सीएम भूपेश बघेल से चर्चा के बाद बलदेव शर्मा को कुलपति बनाने का फैसला ले लिया। फिलहाल रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कमिश्नर जी आर चुरेंद्र प्रभारी कुलपति के पद पर है। बता दे कि बलदेव भाई शर्मा  का जन्म 6 अक्टूबर 1955 को मथुरा के पतलौनी गांव में हुआ था , वे 35 वर्षो से पत्रकारिता में सक्रिय बने हुए है देश के प्रमुख टीवी चैनलों पर आयोजित स्मसाययिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर होने वाली डिबेट में उनकी नियमित भागीदारी रही है।

शर्मा ने मेरे समय का भारत ‘ आध्यत्मिक चेतना और सुगन्धित जीवन ; पुस्तको का प्रकाशन भी किया है , वे राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष भी रहे है।

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!