ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
खास खबरेराज्य

राज्यपाल श्री टण्डन से सीएम शिवराज की मुलाकात – महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

नवलोक समाचार, भोपाल।
राज्यपाल श्री लालजी टंडन से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन में भेंट की, राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 पेंडेमिक के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को जीवन शक्ति योजना अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं द्वारा निर्मित सूती मास्क का पैकेट भेंट किया और बताया कि योजना में 51 जिलों की महिलाएं सूती मास्क तैयार कर रही हैं।
राज्यपाल श्री टंडन को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि जीवन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की शहरी महिलाओं को कोरोना प्रकोप काल में घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल  को शहरी महिलाओं से चर्चा की थी। उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप योजना बनाई गई है। महिलाओ का योजना को व्यापक समर्थन मिला हैप् शुभारंभ के प्रथम घंटे में ही 463 महिलाओं ने योजना में पंजीयन करा लिया।
श्री चौहान ने बताया कि योजना के पंजीयन की अत्यन्त सरल व्यवस्था की गई है, पंजीयन फोन पर भी कराया जा सकता है। सभी महिलाओं को केन्द्रीकृत कम्प्यूटर द्वारा 200 मास्क प्रति महिला बनाने का आदेश सीधे प्रदान किया जाता है। बनाये गये मास्क की प्राप्ति की अत्यंत सरल व्यवस्था नगरीय निकाय स्तर पर बनाई गई है। मास्क प्राप्त होते ही प्रति मास्क ग्यारह रूपए की दर से तत्काल महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी जाती है। श्री चौहान ने बताया कि अभी तक लगभग 6 लाख 20 हज़ार  मास्क बनकर प्राप्त हो चुके हैं। कुल 3148 महिलाओं के खाते में 66 लाख रूपये की राशि भेजी जा चुकी है। अब तक 2 लाख मास्क विक्रय भी किए जा चुके है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!