ब्रेकिंग
Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह...
क्राइम अलर्ट

रेत भरने जा रहा ट्रेक्टर पलटा , ड्राइवर गम्भीर हालत में रिफर

 

अवैध रेत कारोबार में लिप्त ट्रेक्टर ट्राली ग्राम समनापुर के पास खेत मे पलटा

नवलोक समाचार,  सोहागपुर/ होशंगाबाद।
यहां रेत के अवैध कारोबार में लिप्त लोगो द्वारा तेज़ रफ़्तार से ट्रेक्टर ट्रॉली दौड़ाई जा रही है, जिसके चलते शनिवार की शाम 4 बजे ग्राम समनापुर और भजियडाना के बीच ट्रेक्टर पलट गया, जिसमे ड्राइवर और सहयोगी दब गए , जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया जहाँ से घायल ड्राइवर दीपक को होशंगाबाद रिफर कर दिया है वही एक अन्य घायल का उपचार शासकीय अस्पताल में किया गया।
बता दे कि पुलिस की मिलीभगत से अंधाधुंध तेज़ रफ़्तार से रेत के ट्रेक्टर सड़को पर दौड़ाए जा रहे है , जिन्हें न तो प्रशासन का डर है और न ही आम लोगो के जान की चिंता , यहां अवैध रेत उत्खनन का कारोबार समनापुर ,

सोहागपुर के ग्राम समनापुर के पास अवैध रेत परिवहन करने जा रहा ट्रेक्टर पलटा।

भजियडाना, बन्दीछोड़ , सुकरी ओर मनकबाड़ा गांव से किया जा रहा है। शनिवार की शाम करीब 4 बजे रेत भरने जा रहै तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर ट्राली चालक ने नियंत्रण खोने के चलते ट्रेक्टर ग्राम समनापुर के पास पलटा दिया , घटना स्थल से रेत खदान भी महज कुछ ही दूरी पर थी। उधर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेक्टर मनोज मालवीय का है। घटना के बाद डायल 100 वाहन भी मौके पर पहुचा जिसके बाद गम्भीर घायल युवक दीपक को अस्पताल भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे होशंगाबाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस रेत के काले कारोबार पर पाबंदी नही लगा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!