लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल पर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी फ्रांस गए थे तब वहां के राष्ट्रपति से मिले थे। रक्षा मंत्री परिकर ने कहा कि उन्हें डील में बदलाव का पता नहीं है। जल्दी के चक्कर में 36 विमानों का सौदा क्यों किया? राहुल ने कहा कि वायुसेना से बिना पूछे विमान की संख्या बदली। कीमत 526 करोड़ से 1600 करोड़ कैसे हुई? मोदी के कहने पर अनिल अंबानी को सौदा दिया गया। फ्रांंस के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के पीएम ने कहा था।
राहुल ने कहा कि मोदी के कहने पर अंबानी को ठेका मिला। 70 साल से हाल विमान बना रही है तो उससे सौदा क्यों लिया गया। अनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है। वह एक नाकाम बिजनेसमैन हैं। किसने सौदे में बदलाव किया।

नई रक्षा मंत्री ने कहा कि कीमत सीक्रेट रखी जाएगी। अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया गया। डियर फ्रेंड अनिल अंबानी को सौदा क्यों दिया? क्या वायुसेना ने विमान की संख्या बदली या आपने? किसने उनकी जरूरत में बदलाव किया। अभी तक क्यों नहीं आया राफेल? राफेल सौदे में कई छेद हैं।
राहुल ने स्पीकर से टेप सुनाने की मांग की है। उन्होंने स्पीकर से इसके लिए इजाजत मांगी। लेकिन स्पीकर ने मना कर दिया। राहुल ने कहा राफेल डील तीन खंबों पर है- पैसा, संरक्षण और कीमत। किसने वायु सेना की जरूरत में बदलाव किया।
Comments are closed.