ब्रेकिंग
Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना
देश

मंत्रियों के विभागों पर असहमति; गृह और स्वास्थ्य पर पेंच, आते-आते देर रात फिर अटक गई सूची

भोपाल . शपथ ग्रहण के 72 घंटे बाद भी कांग्रेस सरकार मंत्रियों के विभाग फाइनल नहीं कर पाई है। गुरुवार को कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच तीन दौर की बातचीत के बावजूद विभाग बंटवारे पर एक राय नहीं बनी। गृह, वित्त, स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन समेत कुछ बड़े विभागों पर तीनों नेता असहमत हैं।

सबसे ज्यादा पेंच गृह और स्वास्थ्य पर फंसा है। हालांकि अन्य विभागों पर राय बनने के बाद इनकी सूची दिल्ली में पार्टी आलाकमान को भेज दी गई है। इससे पहले दिन में कमलनाथ ने सिंधिया के साथ लंबी चर्चा की। दिग्विजय के साथ भी उनकी दो बार बात हुई।

सीएम जनता से जुड़े प्रमुख विभागों गृह, नगरीय प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अपने ही समर्थकों के पास रखना चाहते हैं। पर इन विभागों में से एक-दो पर दिग्विजय और सिंधिया एकमत नहीं हैं। इसीलिए दिन में चले मंथन के बाद देर रात सूची आते-आते अटक गई।
यहां फंसा पेंच…. सिंधिया दो विभागों को लेकर नाथ-दिग्गी से असहमत
नाथ-दिग्विजय द्वारा स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन पर जिन मंत्रियों के नाम तय किए जा रहे हैं, उन पर सिंधिया ने असहमति जताई है। वे डॉ. प्रभुराम चौधरी के लिए स्वास्थ्य विभाग चाहते हैं, जबकि चौधरी को स्कूल शिक्षा दिया जाना प्रस्तावित है।

इसी तरह तुलसी सिलावट को गृह या नगरीय प्रशासन विभाग जैसा डिपार्टमेंट दिलाए जाने के लिए सिंधिया जोर लगा रहे हैं, फिलहाल सिलावट को स्वास्थ्य दिया जाना प्रस्तावित है। फिलहाल जो सूची बनेगी वह प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया से अनुमोदित कराई जाएगी।

युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा…
विभागों के बंटवारे में खास बात यह है कि कैबिनेट में शामिल किए गए युवा विधायकों में दिग्विजय के पुत्र जयवर्धन समेत उमंग सिंघार को वन, तरुण भानोत को नगरीय प्रशासन, प्रियव्रत सिंह को ऊर्जा और सचिन यादव को कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे जाने की खबर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!