कन्फ्यूज्ड पार्टी नहीं चाहती मध्यप्रदेश की जनता : संबित पात्रा

जबलपुर नवलोक समाचार.। मध्यप्रदेश में पुनः श्री शिवराज सिह की सरकार बनेगी। इसके दो कारण हैं।  एक तो उन्होंने 15 वर्षों में विकास की गति को बढ़ाया है। कांग्रेस ने मप्र को बीमारू राज्य बना दिया था, उसे शिवराज जी ने जुझारू फिर सुचारू और अब समृद्ध मप्र बनाने जा रहे हैं। दूसरा कारण यह है कि आज मप्र की जनता हो या किसी अन्य प्रांत की जनता, कन्फ्यूज्ड पार्टी की सरकार नहीं बनाना चाहती। राहुल गांधी जी स्वयं मप्र में आकर स्वीकार कर गये हैं कि मैं कन्फ्यूज्ड हूँ। जनता भाजपा जैसी पार्टी की सरकार चाहती है, जिसमें स्पष्टता है, क्लेरिटी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सांबित पात्रा ने मंगलवार को जबलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो गया है

श्री पात्रा ने कहा कि आज बड़ा खुलासा हुआ है और बड़ा तथ्य सामने आया है। एएनआई ने एक इंटरव्यू किया है, जिसमें बताया गया है कि राफेल की निर्माता डसॉल्ट कंपनी के सीइओ एरिक ट्रैपियर ने बताया है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के साथ पुराना अनुभव है और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के द्वारा की गई टिप्पणी से वह दुःखी हैं। सीईओ ट्रैपियर ने बताया है कि हमारी पहली डील 1953 में पं. नेहरू के साथ हुई थी और हम भारतीय सेना और भारत सरकार को फाइटर्स जैसे प्रोडक्ट की आपूर्ति कर रहे हैं। इसीलिये किसे टेंडर देना है इसका निर्णय हमने स्वयं किया है। हमने 30 से अधिक कंपनियों को चुना है और आगे भी 70 कंपनियों को चुना जायेगा। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी जी की भ्रम की राजनीति सामने आ गई है। इससे पहले भी राहुल जी ने झूठ कहा था जिस पर फ्रांस की सरकार ने एक चिट्ठी जारी कर बताया था कि राहुल जी झूठ बोल रहे हैं और राहुल जी एक्सपोज हो गये थे। हमारे नेताओं ने पूर्व में ही कही थी कि जो डील पहले हुई थी उससे 9 प्रतिशत कम पर हमारी डील हुई है। श्री पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी एक बच्चों वाली डिबेट कर रहे थे जिसमें झूठ के सिवा कुछ नहीं था और राहुल जी को मसखरा राजकुमार कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। मैं राहुल जी एवं उनकी माता जी श्रीमती सोनिया गांधी दोनों से ये पूछना चाहता हूँ कि आपके लिये गांधी परिवार का राजनैतिक भविष्य या भारतवर्ष की सुरक्षा।

भ्रष्टाचार न कर पाने से कांग्रेस में बौखलाहट है

श्री पात्रा ने कहा कि प्रदेश के चुनाव हेतु कांग्रेस ने जो वचन पत्र जारी किया है,  उसमें कमलनाथ जी ने भ्रष्टाचार पर सबसे पहले बात की है। कांग्रेस पार्टी की यह बौखलाहट केवल इसीलिये है क्योकि उन्हें भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिल रहा है। श्री पात्रा ने कहा कि रॉफेल डील के मुद्दे पर मैं कांग्रेस पार्टी और उनके राजकुमार को चैलेंज करता हूँ कि यदि आपके पास साक्ष्य हैं तो आप कोर्ट जाइये और केस कीजिये। राहुल जी और सोनिया जी आपसे पूछना चाहता हूं कि 10 वर्षों तक आपने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की जरूरत कैसे की ? जब कारगिल का युद्ध हुआ था तब एयरफोर्स ने यह निर्णय लिया था कि स्क्वैंडल्स स्ट्रैंग्थ 44 से कम हो चुका है और इसे बढ़ाने की आवश्यक्ता है और इसके लिये सशक्त आयुध चाहिये। कांग्रेस ने 2001 से2012 तक कुछ नहीं किया और 2012 में तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एन्टोनी ने पुरानी डील को समाप्त कर देते हैं उनका एक ही उद्देश्य था नो वर्क, नो हैडेक।

कांग्रेस का हिंदुत्व फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन जैसा

कांग्रेस पार्टी का हिंदुत्व फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन जैसा है। चुनावों के बाद कांग्रेस का मेकअप धुल जायेगा और असली रूप सामने आ जायेगा। इनके नेता फिर कहेंगे याकूब मेनन को फांसी क्यों दी ? जाकिर नायक बढ़िया है। कांग्रेस पार्टी ने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था और श्रीमती सोनिया गांधी ने एक एफिडेविड दिया था कि राम काल्पनिक हैं उनका अस्तित्व नहीं है। उनकी उस समय की सहयोगी डीएमके पार्टी ने भी कहा था कि हम जानना चाहते हैं कि राम ने कहां से इंजीनियरिंग की थी, जो ऐसा रामसेतु बनाया। इस प्रकार भगवान राम का मजाक उड़ाने वाले हिन्दु बंनने की कोशिश कर रहे हैं।

Test

मंदिर के निर्माण से जुड़ी करोड़ों लोगों की आस्था

राम मंदिर बनाने के लिये भाजपा ने 1989 में ही पालमपुर अधिवेशन मे शपथ लेकर कहा था कि मरते दम तक संवैधानिक तरीके से प्रयास करते हुए मंदिर निर्माण करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से इसके लिये लड़ाई भी लड़ेंगे। मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है, इसके साथ कोई मजाक नहीं कर सकता और इसका निर्माण भाजपा के शासन में ही होगा।

आरएसएस सेवा और समर्पण वाला संगठन है

कांग्रेस के कमलनाथ, सिंधिया, दिग्विजय सिंह और रीवा से कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने आरएसएस को आतंकवादी संगठन कहा है। ये नेता जाकिर नाइक और ओसामा बिन लादेन को सम्मान देते हैं। कांग्रेस के ये नेता संघ और हिन्दुओं को आतंकवादी कहते हैं। श्री पात्रा ने कहा कि हमें भी गुस्सा आता है जब आप भारतमाता की सेवा करने वाले संघ के कार्यकर्ताओं को आतंकवादी कहते हैं और आतंकवादियो के प्रति सहानुभूति रखते हैं। आरएसएस सेवा और समर्पण वाला संगठन है और मैं कांग्रेस के नेताओं को चैलेंज देता हॅू कि संघ को आतंकवादी संगठन घोषित करके बतायें। इसके लिये भाजपा एवं देश की जनता कांग्रेस की ईंट से ईंट बजा देगी।

पत्रकार वार्ता में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.राजेन्द्र फड़के, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर, संभागीय मीडिया प्रभारी रवीन्द्र पचौरी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, ग्रामीण मीडिया प्रभारी कुमार नीरज, मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक नितिन भाटिया भी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री 14 को राजगढ़ और सीहोर जिले में लेंगे जनसभाएं

 

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 14 नवंबर को राजगढ़ और सीहोर जिले के विभिन्न विधानसभाओं में पहुंचकर जनसभाएं लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे राजगढ़ जिले के सुसनेर, 3 बजे खिलचीपुर विधानसभा के जीरापुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आप 3.50 बजे ब्यावरा और शाम 5 बजे नरसिंहगढ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे सीहोर विधानसभा के अहमदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Comments are closed.

Translate »