ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
राज्य

कांगे्रस ने भाजपा के समृद्ध मध्यप्रदेश के विज्ञापन में ‘‘समृद्वि सड़कों की….’’ के नाम पर दिये गये सड़कों के भ्रामक व झूठे फोटो की चुनाव आयोग को शिकायत कर भाजपा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की

भोपाल.प्रदेश कांगे्रस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा के नेतृत्व में कांगे्रस का प्रतिनिधि मंडल आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश कुमार जाटव से मिला।
सलूजा ने बताया कि कांगे्रस के प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि दिनांक 13 नवम्बर, 2018 के समाचार पत्रांे में समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत ‘समृद्धि सड़कों की……’ शीर्षक से भारतीय जनता पार्टी का विज्ञापन प्रकाशित हुआ है। विज्ञापन में एक आठ लेन सड़क का भ्रामक चित्र प्रकाशित किया गया है।
चित्र देखकर प्रथम दृष्टया ही यह समझ में आ जाता है कि यह सड़क मध्यप्रदेश में कहीं भी नहीं बनी है। दूसरा सबसे आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि सड़क के सेंट्रल वर्ज़ के दोनों ओर के वाहन विपरीत दिशाओं में चल रहे हैं। इससे जनता में यातायात नियमों के उल्लंघन करने का संदेश प्रचारित हो रहा है। यह कैसे संभव है कि इतनी व्यस्त सड़क पर वाहन बांयी दिशा से आगे की ओर जाने की बजाय वापस आते दिखें।
जाहिर है कि यह विज्ञापन मध्यप्रदेश के मतदाताओं को भ्रम में डालकर गुमराह करने वाला एक झूठा विज्ञापन लग रहा है। मतदाताओं को विज्ञापन के माध्यम से इस तरह झूठ परोस कर सत्ताधारी दल द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास आचरण संहिता का उल्लंघन है। आपसे आग्रह है कि इस विज्ञापन में दिखायी गयी सड़क के भाजपा से प्रमाण मांगे जावे व मतदाताओं को भ्रामक विज्ञापनों के माध्यम से अपने पक्ष में करने के कार्य पर तत्काल रोक लगायें और प्रमाण नहीं मिलने पर भाजपा के पदाधिकारियों पर आचरण संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज करें।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, रवि सक्सेना, पंकज चतुर्वेदी, शाहवर आलम, डाॅ. नीता सिसोदिया, मिथुन रायकवार, प्रवीण धौलपुरे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!