ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
देश

रिटायर्ड आईजी की बेटी ने छत से कूदकर की खुदकुशी, कल किशनगंज डीएम से होने वाली थी शादी

पटना. राजधानी पटना में रविवार सुबह रिटायर्ड आईजी उमाशंकर सुधांशु की बेटी ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयगिरी अपार्टमेंट की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्निग्धा का तिलक हुआ था। 10 दिसंबर को किशनगंज डीएम महेंद्र प्रसाद से उसकी शादी होने वाली थी। आईजी का परिवार पटेल नगर के रोड नंबर 8 में रहता है।

रविवार सुबह करीब 6 बजे अपने ड्राइवर के साथ वह उदयगिरी अपार्टमेंट पहुंचीं। अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल पर एक अधिकारी से मुलाकात करने के बाद वह छत पर गईं और छलांग लगा दी।

अफसर से मिलने अक्सर आती थीं स्निग्धा
स्थानीय लोगों ने स्निग्धा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि पूर्व आईजी की बेटी अक्सर एक अधिकारी से मुलाकात करने आती थीं। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!