ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

किसानों की उपज का एक एक दाना खरीदेगी सरकार – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान का किसानों को संदेश , किसान भाई चिंता न करे उनकी उपज का एक एक दाना खरीदने के लिये प्रतिबध है सरकार।
नवलोक समाचार, भोपाल।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों से कहा है कि सरकार ने समर्थन मूल्य पर किसानों की गेहूं एवं अन्य रबी फसलों को खरीदने का काम बड़े पैमाने पर शुरू किया है। किसान मोबाइल पर एस.एम.एस. से सूचना मिलने पर ही खरीदी केन्द्र पर निर्धारित दिनांक को ही अपनी फसल बेचने आएं। खरीदी केन्द्रों पर मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग, बार-बार हाथ धोना तथा पूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करते अधिकारीगण

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के इस समय में सरकार द्वारा किसानों को सौदा पत्रक के माध्यम से भी अपनी फसल व्यापारियों को सीधे बेचने की सुविधा भी प्रदान की गई है। किसान मंडियों के बाहर भी सौदा पत्रक के माध्यम से अपनी उपज पंजीकृत व्यापारियों को अपने घर पर ही अथवा निजी केन्द्रों पर बेच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि उपज का सही मूल्य मिले, तभी सौदा पत्रक पर सहमति दें। आपके पास समर्थन मूल्य का सुरक्षा कवच है। मुख्यमंत्री ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे लॉक डाउन का पूरा पालन करें, अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सजग रहें। मास्क ना हो तो गमछे का प्रयोग करें। खरीदी केन्द्रों पर पर्याप्त दूरी बनाकर अपनी रबी फसल बेचें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!