ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
राज्य

दो ट्रकों की टक्कर के दौरान बीच में आई कार, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

अहमदाबाद. गुजरात के भचाऊ तालुके में सड़क हादसे में 10 की मौत हो गई और पांच लोग जख्मी हो गए। दरअसल, टायर फटने से एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलट गया। इस दौरान दूसरा ट्रक आकर उससे भिड़ गया। दो ट्रकों की टक्कर के दौरान एक कार बीच में आ गई। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। इनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पलटे ट्रक में नमक भरा था और वह ओवरलोडेड था। कार में सवार परिवार कबराऊ मोगलधाम से दर्शन कर लौट रहा था। पीड़ित परिवार भुज के जेष्ठानगर का रहने वाला है।

हादसे में इनकी मौत हुई: अशोकभाई गिरधारीलाल कोट्टे (44), रिंबाबेन रमेश कोट्टिया (40), निर्मलबेन अशोकभाई कोटिया (38), निकिताबेन रमेश कोटिया (15), नंदिनीबेन अशोकभाई कोटिया (16), थिरुपीबेन दिनेशभाई कोटिया (16), मोहित रमेश कोटिया (10), भावना अशोकभाई कोटिया (12), हितेशभाई सुनीलभाई (20), अर्जुन सुनीलभाई (18)।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!