ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
आसपास

मोदी-शिवराज के जैसे ही हैं विश्वास के काम : हेमा मालिनी

भोपाल। प्रधानमंत्री भाई नरेन्द्र मोदी ने देश को और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को गति दी है, उसी तरह हज़ारों बहनों के भाई विश्वास सारंग ने नरेला क्षेत्र में काम किए हैं। ये उद्गार सिने स्टार और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अन्ना नगर चौराहे पर मंगलवार शाम को एक आम सभा में  व्यक्त किए।

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि विश्वास सारंग ने नरेला के घर-घर में जिस तरह माँ नर्मदा का जल पहुँचाया है, वो बात मुझे भी सीखना है। मैं भी अपने क्षेत्र में ऐसा करना चाहती हूँ और इसमें मैं विश्वास जी की मदद लूंगी। उन्होंने तमिल और मराठी भाषा में भी अन्नानगर के निवासियों से अनुरोध किया कि वे विश्वास सारंग के लिए वोट दें।

विश्वास सारंग ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूँ पिछले विधानसभा चुनाव में भी हेमा जी ने मेरे लिए इसी जगह सभा को संबोधित किया था और खेड़ापति बब्बा, मकदूम शाह बाबा की कृपा से मैं विधायक बना। आज भी यहां बड़ी संख्या में लोग स्टार प्रचारक हेमा जी को सुनने पहुंचे हैं। आप सभी 28 तारीख को मतदान करने ज़रूर जाऐं और नरेला में फिर से कमल खिलाऐं ।

मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान वार्ड 71 में विश्वास सारंग का ज़ोरदार स्वागत हुआ। बहनों ने विश्वास भाई के लिए स्वागत की तैयारी कर रखी थी। कई स्थानों पर सुंदर रंगोली और पंखुड़ियां बिछाकर विश्वास भैया का अभिनंदन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!