ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

रायसेन में सूचना का अधिकार अधिनियम संबंधी संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

नवलोक समाचार,रायसेन.सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 से संबंधित प्रावधानों एवं विभिन्न न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का व्यवहारिक प्रशिक्षण अपर संचालक नरोन्हा अकादमी, भोपाल श्रीमती रूही खान के द्वारा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न संभाग स्तरीय कार्यशाला में दिया गया। कार्यशाला में उपायुक्त राजस्व श्रीमती संजू कुमारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यशाला में श्रीमती रूही खान द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 से संबंधित प्रावधानों एवं विभिन्न न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। श्रीमती खान ने कार्यशाला में बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जहां आवेदनकर्ता को सूचना मांगने का अधिकार है वहीं शासकीय सेवक को सबंधितो को जानकारी देना उनका उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार के तहत प्राप्त प्रत्येक आवेदन को समय सीमा में तथा संतुष्टिपूर्वक जानकारी तथ्यों के आधार पर उपलब्ध कराना सभी शासकीय सेवकों की जिम्मेदारी है। कार्यशाला में भोपाल संभाग के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित सभी संभागीय अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्यालय में पदस्थ लोक सूचना अधिकारी, सहायक लोक सूचना अधिकारी व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!