ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
आसपास

4 लाशों से मंडीदीप में फैली सनसनी

राजू प्रजापति

9926536689

रायसेन। शहर की एक रहवासी कॉलोनी में 24 घंटे से बंद मकान में 2 बच्चों सहित 4 लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया है । वहीं परिवार के मुखिया को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है । घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था । नगर के वार्ड 23 स्थित हिमांशु कॉलोनी के मकान नंबर सी 55 मैं 25 वर्षीय सन्नू अपने परिवार के साथ रहता है ।घटना के संबंध में सन्नू के पड़ोसी नितिन चौहान ने बताया कि आज शाम करीब 7:00 बजे सन्नू को किसी काम के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया । फिर आसपास के कुछ लोगों को बताकर फिर आवाज लगाई तो अंदर से बहुत धीमी आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाकर दरवाजा खटखटाया फिर दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया दरवाजा खुलने के बाद पुलिस को घर के भीतर 5 लोग अचेत अवस्था में मिले पुलिस ने जब उन्हें हिला कर देखा तो सन्नू की सांस चल रही थी जबकि उसकी पत्नी पूर्णिमा 12 दिन की बेटी और कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से आए 11 वर्षीय साले और सास की मौत हो चुकी थी पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस संबंध में मंडीदीप थाना प्रभारी संजय ने बताया कि घर के भीतर से चार शव मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति की मामूली सी साथ चल रही थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!