ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
राज्य

जबलपुर में बैक प्रबंधन की लापरवाही, एटीएम मशीनों में पैसे नही होने से भटकते रहे लोग

फतेह सिंह ठाकुर, जबलपुर।

यहां श्‍ानिवार ओर रविवार के दिन बैंकों की छुटटी होने के चलते नगर के कई स्‍थानों पर लगी एटीएम मशीनों में नगदी न होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। शनिवार की शाम को जैसे लोग खरीददारी के लिए निकले तो एटीएम मशीनों में कैश न होने से निराश होकर ही लौटना पडा , जानकारी के अनुसार यहां के अधारताल , नेपियर टाउन, राइट टाउन, गोरख्‍ापुर, सदर सहित मुख्‍य बाजार के एटीएम या तो सर्वर डाउन होने के कारण बंद रहे या उनमें केश नही होने के कारण्‍ा आम जनों को निराश करते रहे।    अधारताल इलाके में मयंक तिवारी ने बताया कि क्षेञ के किसी भी एटीएम में पैसे नही है जिसके चलते हम परेशान हो रहे है। हम बता दें कि यहां सेंट्रल बैक, एसबीआई, पीएनबी, सहित आईडीबीआई और एक्सिस बैक के एटीएम मशीन लगे हुये है लेकिन बैक प्रबंधन की लापरवाही के चलते इन में नगदी नही भरी गई। बही बैक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम मशीनों में पैसे रखे जाते है लेकिन श्‍ानिवार और रविवार को आफ होने के कारण जल्‍दी ही पैसे खत्‍म हो जाते है।

कही आउट आफ सर्विस, तो कही ब्‍लेक स्‍क्रीन।

पूरे जबलपुर क्षेञ में कई जगहों पर लगे एटीएम मशीनों से पैसे के लिए दर दर भटकने वाले लोगों ने प्रतिनिधि को बताया कि हम अधारताल, दीनदयाल, गोरखपुर सहित ,रानीताल आदि के एटीएम मशीनों को चेक कर चुके है, कही पैसे नही तो कही एटीएम मशीन आउट आफ सर्विस का संदेश डिस्‍पले दिखा रहा है। वही कई लोगों ने बताया कि एसबीआई सहित पीनएबी और बीओआई के एटीएम में कार्ड स्‍वीप करने पर ब्‍लेक स्‍क्रीन दिखाई दे रही है। जिससे आम आदमी पैसे के लिये परेशान हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!