ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रयासों से 25 हजार मी. टन यूरिया तत्काल मिलेगा

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रयासों से केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय ने आज 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति तत्काल किये जाने की सहमति दी है। प्रदेश में किसानों को उनकी माँग के अनुरूप यूरिया उपलब्ध हो, इसके लिये राज्य शासन ने केन्द्र सरकार से मध्यप्रदेश को अगले 7 दिन में 10 यूरिया रेक प्राथमिकता के साथ उपलब्ध करवाये जाने का अनुरोध किया है। प्रदेश में अब तक करीब 2 लाख 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हुई है। करीब 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया प्रदेश में पहुँचने वाला है। केन्द्र सरकार ने रबी सीजन के दौरान प्रदेश को कुल 4 लाख 10 हजार मीट्रिक टन यूरिया आपूर्ति किये जाने की सहमति दी है। केन्द्रीय रसायन मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय ने ईस्ट और वेस्ट कोस्ट को यूरिया आपूर्ति में 31 दिसम्बर तक मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान, हरियाणा, बिहार और वेस्ट बंगाल को प्राथमिकता दिये जाने के निर्देश आज जारी कर दिये हैं। इस आदेश के बाद देश के ईस्ट और वेस्ट कोस्ट से मध्यप्रदेश में यूरिया की आपूर्ति में और तेजी आयेगी।

इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्रालय से प्रदेश में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड विजयपुर, गुना प्लांट से समस्त यूरिया प्रदेश को ही आवंटित किये जाने का लगातार अनुरोध किया जा रहा है। प्रदेश को पहले प्रतिदिन 6 से 7 रेक मिल रही थीं। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल और केन्द्रीय रसायन मंत्री श्री सदानंद गोड़ा से चर्चा के बाद प्रदेश को अब प्रतिदिन 10 से 12 रेक यूरिया मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!