ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
आसपासखास खबरे

पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- डॉ चौधरी

राजू प्रजापति
9926536689

रायसेन।स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सभी विभागों की विभागीय प्रचलित योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ जनसामान्य तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि उपलब्ध संसाधनों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से विभागों को उपलब्ध बजट का समुचित उपयोग करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती एस प्रिया मिश्रा तथा सीईओ जिला पंचायत द्वारा जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यो तथा विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने समीक्षा के दौरान कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने लोगों को आधारभूत सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यो तथा प्रदाय की जाने वाली सेवाएं गुणवत्ता पूर्ण हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, आरईएस, आदिम जाति कल्याण विभाग, मत्स्य, सामाजिक न्याय विभाग सहित सभी विभागों की समीक्षा की। बैठक में एसपी श्री जगत सिंह राजपूत, एसडीएम रायसेन श्री संजय उपाध्याय सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!