ब्रेकिंग
लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई
देश

पाक जेल से लौटे हामिद ने कहा- फेसबुक फ्रैंड्स पर मत करना भरोसा

मुंबई। पाकिस्तानी जेल में छह साल बिताकर स्वदेश लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद निहाल अंसारी (33) बाघा-अटारी सीमा पार करके मंगलवार को ही स्वदेश लौटा है। हामिद ने कहा, ‘घर लौटकर मुझे वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस समय काफी भावुक हूं।’ परिजनों और दोस्तों ने हामिद का स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया, पाकिस्तान में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर के बारे में बताते हुए हामिद काफी भावुक हो गया था।

उसने कहा कि वह अपने परिवार के साथ घर वापस लौटने का जश्न मनाएगा और नई नौकरी की तलाश करेगा। हामिद ने कहा कि वह शादी करके अपना घर बसाना चाहता है। हामिद ने कहा कि पाकिस्तान की जेल में छह साल बिताने के दौरान उसने तीन सबक सीखे हैं। पहला, कभी भी फेसबुक पर किसी का भरोसा मत करना। दूसरा, अपने माता-पिता से कभी झूठ मत बोलना। तीसरा और आखिरी, अपनी सरकार पर भरोसा रखना।
पाकिस्तान की जेल में मिली यातनाओं के बारे में पूछे जाने पर हामिद ने कहा कि वह पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहता है और जीवन में अब आगे बढ़ना चाहता है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद ने कहा कि पाकिस्तान में गिरफ्तार होने के बाद उसने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी घर वापस जा पाएगा। मगर, समय बीतने के बाद मुझे उम्मीद होने लगी थी कि एक दिन में घर लौट सकूंगा।

यह था मामला
हामिद को अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में गैरकानूनी रूप से घुसने के आरोप में 2012 में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह वहां कथित रूप से अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। हामिद को 15 दिसंबर 2015 को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। वह तभी से पेशावर सेंट्रल जेल में बंद था। पाकिस्तान ने हामिद को भारतीय जासूस करार दिया था।

हामिद पर अवैध तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश करने, प्रवेश के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने और पाकिस्तान विरोधी अपराधों में संलिप्त होने के आरोप लगे थे। हामिद की सजा 15 दिसंबर को ही पूरी हो गई थी, लेकिन उसके कानूनी दस्तावेज तैयार नहीं होने की वजह से वह भारत नहीं लौट सकता था। पिछले गुरुवार को पेशावर हाई कोर्ट ने उसे वापस भेजने के लिए पाकिस्तान सरकार को एक महीने का समय दिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!