ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपासदेश

राहुल ने कहा- संसद में राफेल की परीक्षा से भागे मोदी, इसकी बजाय छात्रों को लेक्चर दे रहे

नई दिल्ली. राफेल डील मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया- तो लगता है कि पीएम राफेल पर संसद में होने वाली अपनी खुली किताब परीक्षा से भाग गए। वे आज पंजाब में लवली विश्‍वविद्यालय में छात्रों को लेक्चर दे रहे हैं। वहां के छात्रों से मेरा अनुरोध है कि वे उनसे ससम्मान मेरे चार सवालों के जवाब पूछें जो मैंने कल उनसे किए थे। मोदी गुरुवार को पंजाब में जालंधर की लवली यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल हुए।
राहुल ने मोदी से सवाल पूछने में की गड़बड़, ट्रोल हुए तो कहा- ऐसा जानबूझकर किया

इससे पहले राहुल ने बुधवार को ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी से चार सवाल पूछे थे। हालांकि, उन्होंने इसमें तीसरा सवाल नहीं दिया। यह सवाल घंटों बाद पोस्ट किया गया। इस पर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। बाद में उन्होंने तीसरा सवाल पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझ कर ऐसा किया था। इससे पहले बुधवार को संसद में राफेल मुद्दे पर बहस के दौरान भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल ने बुधवार रात 8:51 बजे पर ट्वीट में लिखा- कल संसद में राफेल डील पर पीएम मोदी का ओपन बुक एग्जाम है। एग्जाम में आने वाले सवाल यहां पहले से दिए जा रहे हैं।
पहले सवाल- एयरफोर्स को 126 एयरक्राफ्ट की जरूरत थी फिर 36 एयरक्राफ्ट ही क्यों खरीदे?
दूसरा सवाल- 560 करोड़ की जगह एक एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए 1600 करोड़ रुपए क्यों खर्च किए गए?
चौथा सवाल (तीसरा सवाल नहीं पूछा)- एचएएल के बजाय AA (अनिल अंबानी) को क्यों चुना?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!