ब्रेकिंग
आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, 30 से 35 गांवों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पिपरिया में ख़ूनी संघर्ष, शराब के नशे में गाली-गलौज बनी खूनी संघर्ष की वजह, सब्बल के वार से अधेड़ की ... त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा
आसपास

सांची नगर परिषद सहित सात नगरीय निकायों में आम निर्वाचन प्रस्तावित

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

राजू प्रजापति
रायसेन ।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सांची नगर परिषद सहित 7 नगरीय निकायों में प्रस्तावित आम निर्वाचन के लिये मतदाता सूची तैयार करने और एक जनवरी 2018 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद् धनपुरी, उमरिया, अनूपपुर और नगर परिषद् नरवर, साँची, चुरहट और भैंसदेही में आम निर्वाचन प्रस्तावित हैं।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति, दावे, आपत्ति केन्द्रों का निर्धारण एवं प्रशिक्षण एक दिसम्बर को होगा। प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 13 दिसम्बर को किया जायेगा। दावे-आपत्ति 19 दिसम्बर तक लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 22 दिसम्बर तक किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 26 दिसम्बर को किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!