ब्रेकिंग
Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना
देशराज्य

नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त काे 13 साल की सजा, 7 हजार रु. जुर्माना

नीमच. नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को न्यायालय ने 13 साल की सजा व 7 हजार रु. अर्थदंड किया। विशेष लोक अभियोजक केपीएस झाला के मुताबिक आशिक पिता हसन खां निवासी कच्ची बस्ती निंबाहेड़ा ने 24 मार्च 2017 काे ग्वालटोली स्कूल जा रही कक्षा 8वीं की छात्रा को बहला फुसलाकर स्टेशन ले गया। जहां से ट्रेन द्वारा निंबाहेड़ा स्टेशन उतरकर अपने घर ले गया। जहां कई दिनों तक ज्यादती की। युवती के स्कूल से घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश की। कहीं भी पता नहीं चलने पर परिजन ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने निंबाहेड़ा में दबिश देकर आरोपी के घर से बालिका को बरामद कर व युवक को गिरफ्तार किया। मेडिकल कराने के बाद युवती परिजन के सुपुर्द कर दी। विवेचना के बाद चालान कोर्ट में पेश किया। अभियोजन पक्ष द्वारा आवश्यक साक्षियों के कथन करवाए। इससे सहमत होकर विशेष न्यायाधीश आरपी शर्मा ने आरोपी आशिक खां को उपरोक्त सजा से दंडित किया।

बाइक चोरी के अभियुक्त को 6 माह का कारावास : फव्वारा चौक से 19 जून 2012 को बाइक चोरी के मामले में कैंट पुलिस ने मंगलसिंह पिता अर्जुनसिंह सौंधिया (25) निवासी नागड़ पिपलिया जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया था। विवेचना के बाद कोर्ट में चालान पेश किया। एडीपीओ आकाश यादव ने कोर्ट में आवश्यक साक्षियों के कथन करवाए। इससे सहमत होकर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एमए देहलवी ने मंगलसिंह उपरोक्त सजा से दंडित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!