ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
Breaking Newsआसपास

आदिवासी महिला से विवाह , परिवार परामर्श केंद्र में संपन्न

जीजा के साथ रहकर 2 बच्चों को जन्म देने वाली आदिवासी महिला से सोहागपुर के अविवाहित युवक ने किया विवाह

नवलोक समाचार,सोहागपुर।
यहां परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद एक युवक ने आदिवासी महिला से माला पहनाकर विवाह कर लिया। महिला के 2 बच्चे है , उन्हें भी युवक ने साथ रखने और भरण पोषण करने की बात स्वीकार की है।
बता दे कि सोहागपुर के अंबेडकर वार्ड निवासी हरिराम रघुवंशी जो कि अविवाहित था , उसकी जान पहचान उटिया जिला छिंदवाड़ा की माया भारती महिला से महीने 2 महीने पहले हो गई थी। दरअसल माया भारती रिस्ते में मुकेश भारती की सगी साली होती है , मुकेश की

परामर्श केंद्र की काउंसलर अलका पुरोहित सहित लक्ष्मी साहू , उमेश रघुवंशी की मौजूदगी में विवाह संपन्न

पत्नी से संतान न होने से उसने साली को साथ रख लिया और साली से 2 बच्चे पैदा हो गए , लेकिन मुकेश बच्चों और माया का भरण पोषण नही कर पा रहा था, उधर हरिराम की पहचान नजदीकी में बदलने के बाद दोनों पक्षों की ओर से विवाह करने के सम्बंध में आवेदन प्राप्त हुआ था । जिसके चलते दोनों पक्षों को परामर्श केंद्र में बुलाकर मामला को समझा और दोनों पक्षों की बात सुनकर हरिराम ने माया भारती जो कि पहले से 2 बच्चों की मां है से विवाह कर साथ रखने तैयार हो गया। जिसके चलते पुलिस विभाग के कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को वर माला पहनाकर विवाह कर लिया, अब हरिराम , माया ओर उसके दोनों बच्चों को साथ रखेगा ओर उनका भरण पोषण भी करेगा। उधर माया का जीजा मुकेश भी विवाह कराने परिवार परामर्श केंद्र आया था उसका कहना है कि माया साली है और उससे उसके 2 बच्चे है लेकिन मुकेश ने माया से कानूनन विवाह नही किया था। हरिराम से विवाह को लेकर उसका कहना है कि माया की इच्छा है तो उसे कोई आपत्ति नही है।परामर्श केंद्र में इस दौरान काउन्सलर अलका पुरोहित, लक्ष्मी साहू , उमेश रघुवंशी सहित महिला आरक्षक सुनीता पथोरिया मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!