ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपासखेलशिक्षा

क्या सीएम राइज़ स्कूल ग्राउंड हो जाएगा खत्म ?

सोहागपुर में 30 करोड़ की लागत से बन रहे सीएम राइज़ स्कूल का निर्माण बीच ग्राउंड पर , नगर के लोगो सहित खेलप्रेमियों में आक्रोश

नवलोक समाचार, सोहागपुर।
यहां के एस जे एल स्कूल परिसर में बन रहे सीएम राइज़ स्कूल को पुरानी बिल्डिंग का डिस्मेंटल करवाकर नही बल्कि खेल ग्राउंड में ही लेआउट डालकर बनाया जा रहा है, ऐसे में नगर का एक मात्र खेल ग्राउंड खत्म हो जाएगा।

सीएम राइज़ स्कूल निर्माण के चलते खेल मैदान हो जाएगा खत्म

बता दे कि उत्कृष्ट शिक्षा सहित आदर्श शैक्षणिक संस्थान बनाने की मंशा के चलते सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ब्लाक स्तर पर सीएम राइज़ स्कूल शुरू करने की योजना तैयार की जिसका प्रदेश भर में स्वागत भी किया गया।
लेकिन नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर ब्लाक में 30 करोड़ के लगभग निर्मित हो रहे सीएम राइज़ स्कूल का निर्माण परासिया के ठेकेदार द्वारा किया जा रहे है , प्रशासनिक अधिकारियों ने ठेकेदार को जो लेआउट सौपा है उसमें ग्राउंड के बीच मे स्कूल का भवन बनेगा , ऐसे में नगर का एकमात्र ग्राउंड भी नष्ट हो जाएगा, ग्राउंड खत्म होने की जानकारी लगते ही नगर के खिलाड़ियों में आक्रोश है , खेल मैदान को लेकर नगर के लोगो ने एसडीएम और पीआईयू के अफसरों से भी सम्पर्क किया है। उधर एसडीएम अखिल राठौर ने भी कहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों से इस सम्बन्ध में चर्चा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!