ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
क्राइम अलर्ट

कमरे में मिला इकलौते बेटे का शव; पैर बंधे, चेहरे पर पॉलिथीन, गले में लिपटा था दुपट्टा

भोपाल. कोलार रोड स्थित सुमित्रा परिसर में 12वीं कक्षा के एक छात्र की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर मां अंदर पहुंची तो देखा इकलौते बेटे के चेहरे पर पॉलिथीन बंधी थी, गले में दुपट्टा लिपटा था और पैर कपड़े से बंधे थे। ये खुदकुशी है या कुछ और। इसकी पड़ताल कोलार पुलिस ने शुरू कर दी है।
मूलत: छिंदवाड़ा निवासी 63 वर्षीय परशुराम बागड़े पीएचई विभाग के रिटायर्ड क्लर्क हैं। वे सुमित्रा परिसर में दो बेटियों रुचि व प्राची, पत्नी सुरेखा और 18 वर्षीय इकलौते बेटे भव्य के साथ रहते हैं। भव्य मदर टेरेसा स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था।

भव्य गुरुवार दोपहर ढाई बजे स्कूल से घर लौटा। पिता इन दिनों गांव गए हैं। मां अपने काम से घर से बाहर थीं, जबकि दोनों बहनें कोचिंग गई थीं। किराएदार बाबूलाल नेे बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे सुरेखा घर लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था।

दस्तक के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने किराएदार बाबूलाल व एक महिला की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला। देखा कि भव्य अपने बिस्तर पर पड़ा था। उसके चेहरे पर पॉलिथीन और गले में दो दुपट्टे लिपटे थे। पैर भी एक कपड़े से बंधे मिले। उन्होंने चेहरे की पॉलिथीन हटाई, लेकिन तब तक भव्य की सांसें थम चुकी थीं।

अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार :
एसपी साउथ राहुल लोढा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल देखकर ये खुदकुशी जैसा लगता है, लेकिन अन्य बिंदुओं को भी जांच में शामिल कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।

शव के पास पाउडर चिपका स्टील का गिलास मिला :
सीएसपी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक भव्य के शव के पास स्टील का एक खाली गिलास मिला है, जिसके अंदरूनी हिस्से में पीले रंग का कोई पाउडर जैसा पदार्थ चिपका हुआ है। सुरेखा और उनकी दोनों बेटियों ने इस गिलास का इस्तेमाल करने से इनकार किया है। यानी भव्य ने इसमें कुछ पिया होगा। गिलास जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!