ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
आसपास

सज्जाद लोन के पिता घाटी में आतंकवाद लाए, हथियार लेने पाकिस्तान गए थे: फारूक

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पीपुल्स कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता सज्जाद लोन को वंशवादी राजनीति की उपज कहा। उन्होंने सज्जाद के पिता अब्दुल गनी लोन को घाटी में आतंकवाद लाने का जिम्मेदार भी बताया। सज्जाद ने हाल ही में जम्मू कश्मीर में वंशवादी राजनीति का विरोध करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ है। उनके इसी बयान पर फारूक ने बारामूला में पत्रकारों से बात की।
बंदूक लेने पाकिस्तान चले गए थे सज्जाद लोन के पिता
1984 के एक वाकये का जिक्र करते हुए फारूक ने बताया- “जब 1984 में कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन ने मेरी सरकार को बर्खास्त कर दिया था, तब उनके (सज्जाद) पिता ने मुझसे कहा था कि वे बंदूक लेने पाकिस्तान जा रहे हैं। मैंने उनसे हाथ जोड़कर कहा था कि कश्मीर में बंदूक मत लाइए। इसकी वजह से हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा ही खतरे में पड़ जाएगी, युवा मारे जाएंगे और गांव-शहर सब तबाह हो जाएंगे, लेकिन वो बंदूक लाए। लौटने के बाद उन्होंने मुझसे माफी मांगते हुए कहा था कि कश्मीर में बंदूक लाकर बड़ी गलती कर दी। उन्हें बंदूक नहीं लानी चाहिए थीं। अब उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।”

करतारपुर कॉरिडोर खुलने से कम होंगी दूरियां
अब्दुल्ला ने भारत-पाकिस्तान के बीच बनने वाले करतारपुर कॉरिडोर को दोनों देशों के रिश्ते के लिए अहम बताया। उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर और एलओसी पर भी कुछ नए मार्ग खोलने की वकालत की। फारूक ने कहा, “इस तरह कुछ और सड़कें खुलने से दोनों देशों के लोग साथ आ सकेंगे और एक-दूसरे को अलग महसूस नहीं करेंगे।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!