ब्रेकिंग
लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई
देश

शिवराज के आमचुनाव नहीं लड़ने और आभार यात्रा के फैसले पर संगठन पसोपेश में

भोपाल . भाजपा नेता व कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले और विधानसभा चुनाव की आभार यात्रा निकालने के निर्णय को लेकर संगठन पसोपेश में है। केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल इस पर अभी सहमति नहीं दी है, लेकिन इस पर कवायद जरूर शुरू हो गई है।
जल्द ही संगठन के बड़े नेता इस पर फैसला लेंगे। माना जा रहा है कि शिवराज सिंह को सदन की जिम्मेदारी देने साथ आम चुनाव भी लड़ाया जा सकता है। इधर, इस मसले को लेकर प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं।

दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद भोपाल लौटे राकेश सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकार बनाए और जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करे। हम अपने सभी कार्यकर्ताओं को लेकर प्रदेश की जनता के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। 13 मंत्रियों के चुनाव हारने, टिकट वितरण में गलतियों और डैमेज कंट्रोल में कमियों के सवाल पर राकेश ने कहा कि यह संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी है। कुछ कमियां हैं, जिसे आगे देखेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, फिर मैंने और शिवराजजी ने जनता के आदेश को सिर झुकाकर स्वीकार किया है।

प्रदेश की राजनीति में नहीं बाहरी नेताओं का असर : कांग्रेस के शपथ-ग्रहण समारोह में आ रहे अन्य दलों के नेताओं के संबंध में सवाल पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि समारोह में देश और अन्य प्रदेशों के जो नेता नहीं आ रहे हैं, अगर उन्हें भी बुला लिया जाए, तो भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!