ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
राज्य

रायसेन – सांची विधानसभा सीट से पत्रकार तिलक शाक्य उतरे मैदान में

नवलोक समाचार , रायसेन। सांची विधानसभा सीट क्रमांक 142 पर होने वाले उपचुनाव के लिये जिले के पत्रकार युवा तिलक शाक्य ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। तिलक शाक्य पिछले 20 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे है, ओर वे मूलतः स्थानीय रायसेन जिला मुख्यालय के निवासी भी है।

रायसेन – देवी मंदिर में पूजन कर तिलक शाक्य ने किया नामांकन पत्र दाखिल

बता दे कि तिलक शाक्य ने गुरुवार को अपने साथियों के साथ रिटर्निंग अधिकारी एल के खरे के समक्ष अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, इससे पहले तिलक ने स्थानीय देवी मंदिर में पूजन भी किया , उनके चुनाव मैदान में उतरने से क्षेत्र और जिला मुख्यालय में माहौल बदल गया है , बता दे कि भाजपा से प्रभुराम चौधरी जो कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये है चुनाव लड़ रहे है तो कांग्रेस ने मदन सिंह चौधरी पर दांव खेला है। ऐसे में पत्रकारों के बीच से निकल कर चुनाव मैदान में तिलक शाक्य ने भी ताल ठोक दी है, तिलक ने वैसे तो कई राजनीतिक कार्यक्रम सहित कई चुनाव कवरेज किया है अब वे खुद मैदान में है तो उनके साथी पत्रकार भी उनके लिये कलम चलाने से पीछे नही हट रहे है। निर्दलीय प्रत्याशी तिलक शाक्य ने पत्रकारों से कहा कि अभी तक मैंने पत्रकारिता से जनता की आवाज़ उठाई है लेकिन अब मैं चुनाव लड़कर क्षेत्र के विकास के लिये जनता की सेवा करने का प्रयास कर रहा है, वैसे भी मैंने निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के लोगो की सेवा की है लेकिन विकास के लिये जनप्रतिनिधि चुना जाना जरूरी है।
इन दिनों तिलक शाक्य क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्र के लोगो से जनसंपर्क कर अपने लिये वोट मांग रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!