ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ...
क्राइम अलर्ट

ट्विंकल हत्याकांड / नाले की गाद सुखाकर ट्विंकल के ठोस अवशेष खोजने में जुटी पुलिस

इंदौर. कांग्रेस नेत्री ट्विंकल डागरे हत्याकांड में पुलिस टिगरिया बादशाह में अगरबत्ती कारखाने के पास नाले की गाद में से बरामद अवशेष का मेडिकल परीक्षण करवा रही है। पुलिस को ट्विंकल के दांतों की तलाश है। एएसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, जो गाद नाले से निकाली गई है, उसके सूखने के बाद उसमें से ट्विंकल के शव के ठोस अवशेष तलाशेंगे। जैसे- दांत या हड्डी।
ये मिलते हैं तो पुलिस को अहम सुराग जुटाने में परेशानी नहीं आएगी। वहीं अब तक पुलिस के पास शव की राख, बिछुड़ियां, कपड़े व कान का पैंडल मिला है। एक टीम ट्विंकल का मोबाइल तलाशने बदनावर में आरोपी अजय करोतिया को लेकर गई। हालांकि अभी मोबाइल नहीं मिला है। इधर ट्विंकल की मां रीटा और पिता संजय डागरे ने एडीजी वरुण कपूर से मांग की है कि इसमें पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता को भी सह आरोपी बनाया जाए।

करोतिया बंधु 19 तक पुलिस रिमांड पर :
ट्विंकल डागरे हत्याकांड के आरोपी अजय, विनय, विजय करोतिया और इनके साथी नीलू उर्फ नीलेश कश्यप को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अजय, विनय और विजय का 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड मंजूर किया, जबकि नीलू को जेल भेज दिया। कोर्ट अन्य आरोपी जगदीश करोतिया को मंगलवार को ही जेल भेज चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!