ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
Breaking Newsजिलाराजनीति

कांग्रेस को झटका , युवा नेता सतपाल ने दिया इस्तीफ़ा

पूर्व विधायक अर्जुन पलिया के पुत्र है सतपाल पलिया, सुरेश पचौरी के नजदीकी भी है पलिया

नवलोक समाचार, नर्मदापुरम।

नर्मदापुरम जिले में अब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, यहां युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष पद पर भी रह चुके सतपाल पलिया, पूर्व विधायक अर्जुन पलिया के पुत्र है। पार्टी ने उन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में सोहागपुर सीट से टिकिट दी थी, लेकिन वे सीट हार गए थे, सतपाल ने 2023 के चुनाव को लेकर तैयारी भी कर रखी थी लेकिन उन्हें टिकिट नही मिला, जिसके बाद से वे लगातार नाराज़ चल रहे थे।

बता दे कि अब जिले से एक और कांग्रेसी नेता ने इस्तीफा दे दिया है, सतपाल पलिया युवा नेता है और युवाओं की अच्छी टीम भी उनके साथ है। दरअसल सतपाल पलिया को पिछले विधानसभा चुनाव में सोहागपुर से टिकिट दिया गया था लेकिन वे करीब 11 हजार वोट से हार गए थे। जिसके बाद से वह लगातार सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय थे , लेकिन 2023 के चुनाव में यहां से उन्हें टिकिट नही मिला जब से पलिया नाराज़ चल रहे थे। अब सतपाल ने बड़ा कदम उठाया है कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, फ़िलहाल उनका अगला स्टेप क्या होगा इसका खुलासा नही किया गया है। इस्तीफे के बाद क्षेत्र में कयास लगाए जा रहे है कि शायद वे भाजपा जॉइन कर सकते हैं लेकिन ऐसी कोई जानकारी निकल कर नही आई है, बता दे कि चुनावी अभियान के दौरान पूर्व विधायक सविता दिवान शर्मा ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!