ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
क्राइम अलर्ट

सौतेली मां का दोस्त कर रहा था किशोरी से छेड़छाड़, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। गौतम नगर इलाके में एक किशोरी से सौतेली मां के दोस्त द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने पर सौतेली मां ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इस मामले में पुलिस ने सौतेली मां और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गौतम नगर पुलिस के मुताबिक चौदह वर्षीय किशोरी ने पांचवीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया है। कुछ साल पहले उसके माता-पिता का तलाक हो गया। किशोरी अपने पिता के साथ ही रहती है। मां के अलग होने के बाद उसके घर में एक दूसरी महिला आकर रहने लगी। पिता के कहने पर किशोरी उस महिला को अपनी मां समझने लगी थी। सौतेली मां के एक दोस्त नफीस का घर आना-जाना था।

शिकायत की तो सौतेली मां ने डांटा: सात जनवरी को किशोरी अपनी मां के साथ घर में टीवी देख रही थी। इस बीच नफीस घर पहुंचा और वह भी उनके साथ टीवी देखने लगा। कुछ देर बाद नफीस ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। परेशान होकर किशोरी दूसरे कमरे में चली गई। उसके अचानक उठकर जाने पर सौतेली मां ने कारण पूछा तो लड़की ने नफीस की हरकत के बारे में बताया। इस पर सौतेली मां ने बच्ची को ही फटकार कर चुप करा दिया।

असली मां को बताया: शनिवार को मौका मिलने के बाद किशोरी दूसरी कालोनी में रहने वाली अपनी मां के पास पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मां उसे लेकर गौतम नगर थाने पहुंची और नफीस और सौतेली मां के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया आरोपी पिछले करीब ढाई-तीन महीने से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था, लेकिन सौतेली मां ने दोस्त को समझाने के बजाए उसके साथ ही मारपीट कर दी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!