ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
खास खबरे

कमाई के मामले में नेताओं पर भारी उनकी पत्नियां

 

मध्यप्रदेश चुनाव में उतरे दिग्गजों की कमाई की बात हो तो बड़े नेताओं की पत्नियां उन पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। चुनाव आयोग में जमा किए गए शपथ पत्र बताते हैं कि भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों में ऐसी नेता-पत्नियों की कमी नहीं जिनकी आय अपने पतियों से कहीं ज्यादा ठहरती है।
पत्नी से पिछड़ने वाले इन नेताओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं, जिनकी पत्नी साधना सिंह की वार्षिक आय उनसे दोगुनी यानी 37 लाख के करीब है। शिवराज की सालाना आय करीब 19.7 लाख रही। पिछले चुनाव में शिवराज सिंह ने बताया था कि टैक्स लगने के बाद उनकी वार्षिक आय 17.12 लाख और पत्नी साधना सिंह की 20.5 लाख थी।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह की पत्नी सरोज सिंह की सालाना आय 4.5 करोड़ जबकि उनकी खुद की वार्षिक आय 97 लाख है। इसी तरह सरकार में मंत्री राजेंद्र शुक्ला के चुनावी शपथ पत्र की मानें तो उनकी वार्षिक आय 6.6 लाख और पत्नी सुमिता शुक्ला की वार्षिक आय 26.66 लाख रुपये है। 2013 चुनाव के बाद कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मंत्री संजय पाठक की वार्षिक आय 85 लाख रही लेकिन उनकी पत्नी निधि पाठक ने साल के दौरान 1.4 करोड़ रुपये कमाए।
कुछ ऐसी ही स्थिति कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ भी है। चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी की पत्नी डॉ. सुपर्णा शर्मा की वार्षिक आय 22.61 लाख है जबकि उनकी खुद की आय 19.99 लाख रुपये वार्षिक है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की आय 15 लाख रुपये वार्षिक जबकि उनकी पत्नी रेणुका पटवारी की आय उनसे कुछ ज्यादा यानी 17.5 लाख रुपये है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!