ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
देश

कोरोना की लड़ाई के सिपाही , मेडिकल और पेरा मेडिकल स्टाफ के लिये बजाई तालियां

 

नवलोक समाचार , होशंगाबाद। देश भर में इन दिनों धरती के भगवान बनकर लोगो की जान बचाने के लिये मेडिकल स्टाफ दिन रात एक कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सजगता से होशंगाबाद जिले में अभी तक एक भी केस कोरोना पाजिटिव नही मिला है । इसके साथ साथ मेडिकल और पेरा मेडिकल स्टाफ मिलकर लोगो को जागरूक करने के साथ साथ कोरोना के डर को भी दूर कर रहा है , ऐसे स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की हौसला अफजाई के लिये मीडियाकर्मियों ने अस्पताल पहुचकर तालिया बजाकर और ऐ वतन तेरे लिये गीत को गाकर सनर्थन दिया।
बता दे कि कोरोना महामारी से देश ही नही पूरे विश्व मे मानव जीवन को बचाने के प्रयास किये जा रहे है , जिसके लिये स्वास्थ्य विभाग के सभी मेडिकल ओर पेरा मेडिकल स्टाफ रातदिन मेहनत कर रहा है , बता दे कि मध्यप्रदेश में होशंगाबाद जिले में अभी तक सभी संदिगध लोगो की जांच किए जाने के बाद जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है । जिससे जिला फिलहाल सुरक्षित है , स्वास्थ्य विभाग की सजगता को देखकर होशंगाबाद के सोहागपुर में शासकीय अस्पताल पहुचकर सभी स्थानीय पत्रकारों ने बीएमओ डॉक्टर रेखा गौर , डॉक्टर कमलेश विस्वास सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिये एक साथ तालियां बजाई और देश के लिये समर्पण भावना व्यक्त करने वाले गीत दिल दिया है जान भी देगे ऐ वतन तेरे लिये को सामूहिक रुप से गाया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में भले ही कोरोना की जांच की कोई व्यवस्था न हो लेकिन , यहां आने वाले लोगो को जागरूक रहने की सलाह जरूर दी जाती है। इस दौरान सभी स्वास्थ्य विभाग कर्मियों के साथ नगर के पत्रकार राजेश शुक्ला , अमित बिल्लोरे , पवन सिंह चौहान , सतीश चौरसिया , स्वेतल दुबे , सौरभ सोनी , रितेश साहू आदि मौजूद रहे ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!