हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि सिंधिया ऐसे करेंगे – श्री जयवर्धन सिंह
श्री पांसे ने कहा शिक्षा मंत्री रहते डॉ प्रभुराम चौधरी ने शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के 4 गद्दार पाल रखे थे
नवलोक समाचार, रायसेन। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहानए स्वास्थ्य मंत्री और सांची के भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी की घोषित संपत्तियों में हुई वृद्धि पर सवाल उठाए हैं। वे कांग्रेस के प्रचार अभियान में दीवानगंज में हुई पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ चुनावी सभा में शामिल हुए। इस रैली में जनता का हुजूम उमड़ा।श्री देवेंद्र पटेल ने कहा कि इन ग़द्दारों का हिसाब हमारे मतदाता उपचुनाव में करेंगे। 28 में से 25 ग़द्दारों को सबक सिखाएंगे। उन्होंने बताया कि करोडों की संपत्ति के मालिक अमीर किसान शिवराज सिंह चौहान किसानों से उनकी गाढ़ी कमाई छीनकर ही अमीर बने हैं। उनके करोड़ो के फार्महाउस इस बात के गवाह हैं। मुख्यमंत्री कैसे 7 करोड़ के मालिक बन गए हैं, ये सबको पता है।
कांग्रेस सरकार में 2 लाख कर्ज माफ करेंगे जयवर्धन:-पूर्व मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि शिवराज सरकार ने 15 साल में एक भी बार कर्ज माफी नहीं की और जब पिछले वर्ष हमने
कर्जमाफी की शुरुआत की तो गलत प्रचार करने लगे। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार बनने पर 2 लाख रुपये का कर्ज माफ करेंगे। यही नहीं मप्र की एक.एक पंचायत में गोशाला भी खोलेंगे। उपचुनाव प्रभारी और पूर्व मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह उपचुनाव राजनीति को एक नई दिशा देगा। सांची के गद्दार ने शिक्षा मंत्री रहते हुए 4 दलाल पाल रखे थेए जो 1 लाख रुपए लेकर शिक्षकों के ट्रांसफर करते थे। वहींए कांग्रेस प्रत्याशी मदन लाल चौधरी ने कहा कि मैं नेता नहीं आपका सेवक बनकर क्षेत्र की जनता की सेवा करूंगा।
डॉ प्रभुराम 22 गद्दारों में तीसरा सबसे अमीर:- जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने बताया कि डॉ प्रभुराम चौधरी ने बीड़ी बनाकर पढ़ाई की और आज वो उन 22 गद्दारों में तीसरा सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। कैसे इतने अमीर बने, इसका खुलासा करें। उनके बेटे -बेटियां बालिग हैं, फिर भी बिकाऊ राम ने उनकी संपत्तियों का ब्यौरा क्यों छिपाया सांची की जनता 3 नवंबर को इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि इसलिए तो मैं कहता हूँ कि शिवराज सिंह इन सभी गद्दारों के मसीहा हैं। जो इन सभी को संभाल कर पोषित कर रहे हैं। उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। जनता इस बात को जानती है कि भाजपा झूठ बोलती है और शिवराज सिंह एक नम्बर के झूठे और घोषणावीर हैं।
शिवराज सिंह झूठ बोल रहे हैं:– विधायक पटेल
विदिशा के विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि डॉ प्रभुराम चौधरी अब बिकाऊ लाल चौधरी है। अब वोटों की सरकार नहीं नोटों की सरकार है। वहींए उदयपुरा.बरेली के विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस सरकार ने बेटियों की शादी में दी जाने वाली रकम नहीं बढाई। मैंने 51 जोडों की शादी करवाईए उन्हें 51 हजार के चेक बांटे हैं।
Read Next
April 9, 2026
सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
April 9, 2026
उमंग सिंगार का आरोप – गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को फायदा पहुंचाया जा सके
April 4, 2026
JABALPUR – बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडोजर कार्रवाई
March 17, 2026
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना
March 10, 2026
Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
February 26, 2026
katni – रिश्वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्त के साथ लोकायुक्त ने दबोचा
February 22, 2026
अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही
February 7, 2026
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत
February 5, 2026
Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला
February 5, 2026
पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
Back to top button
error: Content is protected !!