ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
राज्य

न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है- मुख्यमंत्री चौहान

नवलोक समाचार भोपाल।
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के मैदानी अमले का बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को संदेश दिया है कि ष्न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना हैष्। श्री चौहान ने कहा कि निचले पायदान से लेकर शीर्ष तक राजस्व अमले ने कोरोना से निपटने में जबर्दस्त हौसला दिखाया है। मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से टेलीफोन के जरिए रुबरु हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने  कहा कि राजस्व विभाग का पूरा अमला योद्धा के रूप में कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध में भागीदारी निभा रहा है। श्री चौहान ने कोटवार से लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तक से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पन्ना की तहसीलदार सुश्री दीपा चतुर्वेदी से चर्चा करते हुए उनसे क्षेत्र में कोरोना का सामना करने के बारे में किए गए प्रयासों की जानकारी ली। श्री चौहान ने इस बात के लिए तहसीलदार की सराहना की कि उन्होंने न केवल कोरोना से निपटने के लिए अहम कदम उठाए बल्कि अपने वेतन से भी इसके लिए राशि दान की। श्री चौहान ने एक अन्य राजस्व अधिकारी श्री जमील खान से भी बातचीत की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन की राजस्व निरीक्षक सुश्री भूमिका जैन से भी चर्चा की और वहां की स्थिति तथा कोरोना से संघर्ष के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लड़ाई लम्बी है, परन्तु हमें जुटे रहना है। सुश्री भूमिका ने मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद कहा कि इससे उन्हें आगे की लड़ाई के लिए संबल मिला है। इन्दौर के राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनकी निष्ठा को प्रशंसनीय बताया। जबलपुर जिले में पदस्थ कोटवार से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। उन्होने कहा कि जागरुकता लाने में आप लोगों का योगदान उल्लेखनीय है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!