ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-अब 11 को बधाईयों के साथ मिलेंगे

भोपाल। आप सभी के अथक परिश्रम, हमारी सरकारों के काम और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विश्वसनीयता तथा श्री अमित शाह जी के चमत्कारी नेतृत्व के कारण हम विधानसभा चुनाव में भारी विजय के रास्ते पर चल पड़े हैं और अब हमारी अगली बातचीत एक-दूसरे को बधाईयों के साथ 11 दिसम्बर को होगी। यह बात आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने विधानसभा प्रत्याशियों, प्रभारियों, जिलाध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आडियो ब्रिज के जरिए चर्चा करते हुए कही।
इस अवसर पर नेताद्वय ने मतगणना के दौरान आवश्यक एवं करणीय कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरे चुनाव अभियान में घनघोर परिश्रम किया है और हमारी सरकारों के काम को भी व्यापक समर्थन मिला है। इसी कारण से कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं। उन्होंने मतदाता सूची से लेकर ईवीएम तक रोना शुरू कर दिया है। वे मतगणना के दौरान बेईमानी करने के भी प्रयास करेंगे, लेकिन हमारा कार्यकर्ता सक्षम, निर्भय और सतर्क है। हम कांग्रेसियों की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। कांग्रेस के कुत्सित प्रयासों के बावजूद हम मतगणना की पारदर्शिता को प्रभावित नहीं होने देंगे। हमारे कार्यकर्ता कुछ भी गड़बड़ होने पर चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि हर बात को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा सारा प्रपंच इसलिए किया जा रहा है, जिससे वह अपने कार्यकर्ताओं को जीत की झूठी दिलासा दे सकें। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपने नेतृत्व की काबिलियत को अच्छे से समझते हैं और उन्हें भी पता है कि कांग्रेस इस बार तो क्या, आगे कभी भी सत्ता में वापसी नहीं कर सकती। जहां तक एक्जिट पोल का सवाल है तो हमें एक्जिट पोल ने 2008 में भी और 2013 में भी पीछे दिखाया था लेकिन परिणाम में हम बहुत आगे निकल गए, यही 2018 में होने वाला है और यही 2019 के लोकसभा चुनाव में होगा। जब हम एक बार फिर श्री नरेंद्र मोदी जी को भारी बहुमत से भारत का प्रधानमंत्री बनाएंगे।
सभी को इस बात की जानकारी दी गई कि प्रदेश कार्यालय में बैठकर प्रदेश अध्यक्ष सहित समूचा नेतृत्व कंट्रोल रूम के जरिए पूरी मतगणना पर नजर रखेगा। पार्टी ने मतगणना से जुड़े अपने सभी कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं और टेलीफोन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। इन नंबरों पर पूरे समय प्रदेश नेतृत्व उपलब्ध रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!