ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
आसपास

भोपाल जिले में 600 से ज्यादा निर्वाचन अधिकारी मानदेय के लिए खा रहे दर-दर की ठोकरें

जिला निर्वाचन कार्यालय की अव्यवस्थाओं के चलते बनी ऐसी स्थिति!

चुनाव आयोग से शीघ्र मानदेय दिए जाने की मांग
भोपाल। जिला निर्वाचन कार्यालय की गलतियों का खामियाजा विधानसभा निर्वाचन 2018 में लगे निर्वाचन अधिकारियों को भुगतना पड़ रहा है । निर्वाचन अधिकारियों से खाता क्रमांक और अन्य जानकारियां ले लेने के बाद भी लगभग 20% ऐसे लोक सेवक जो निर्वाचन कार्य में संलग्न थे, के वेतन खाते में अभीतक निर्धारित मानदेय जमा नहीं कराया गया है।
मानदेय की राशि प्राप्त करने के लिए लोक सेवकों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है और कोई सही जानकारी देने को तैयार नहीं है । इस सब के चलते कर्मचारी जगत में भारी रोष है ।
विदित है कि निर्वाचन कार्य में लगे लोक सेवक जिन्हें निर्वाचन संबंधी दायित्व सौंपा गया था उनमें से पीठासीन अधिकारियों को 1550 रुपए, निर्वाचन अधिकारी क्रमांक 1 को 1150 एवं निर्वाचन अधिकारी 2 एवं 3 को ₹950 मानदेय दिया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों के खाते में यह राशि 26 और 27 नवंबर को ही जमा कर दी गई बाकी लगभग 600 कर्मचारी अधिकारी इस राशि को प्राप्त करने के लिए परेशान हो रहे हैं।
इसी के साथ हजारों की संख्या में जिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विशेष पुलिस अधिकारी का दायित्व सौंपा गया था उन्हें भी किसी प्रकार की मानदेय राशि का भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इसको लेकर कर्मचारी जगत में नाराजगी है।
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन कार्य का मानदेय तुरंत दिए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!