ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
आसपास

आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर चुनाव को मजाक बनाने की कोशिश कर रही कांग्रेस: शिवराज

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही कांग्रेस पर हमला बोला। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उसके बाद भी अनर्गल आरोपों की झड़ी लगाई जा रही है। मतदान के दिन से ही कांग्रेस बौखला गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नजर में प्रशासन, पुलिस और चुनाव आयोग सब बेईमान है। आखिर कांग्रेस किस पर भरोसा करेगी। कांग्रेस, प्रशासन पर दबाव बना रही है। वे लोग जो उम्मीदवार नहीं हैं, वह भी स्ट्रांग रूम में जा रहे हैं। कांग्रेस चुनाव को मजाक बनाने की कोशिश कर रही है।
जनता को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं: कैबिनेट बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि हमने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। चुनाव परिणाम का इंतजार करें, इतने स्वार्थी नहीं है। जो रूटीन के काम हैं, उन्हें करेंगे। खाद सप्लायी, धान, सोयाबीन की खरीदी की समीक्षा की। नई सरकार के आने तक पुरानी सरकार की जिम्मेदारी है। फिर नई सरकार के गठन में भी समय लगता है। जब तक हम जनता को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं।

सिंधी समाज देशभक्त, शर्मा मामले की जांच कराएंगे: उन्होंने कहा विधायक रामेश्वर शर्मा को बुलाया था। उनसे बात की थी। उन्होंने बताया कि सिंधी समाज को लेकर ऐसा कुछ नहीं बाेला था। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान रामेश्वर शर्मा का एक आडियो वायरल हुआ था। इसमे विधायक रामेश्वर शर्मा सिंधी समाज को लेकर अपशब्द कहे गए हैं। हालांकि विधायक ने इस ऑडियो को फर्जी बताते हुए कांग्रेस की साजिश करार दिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!