ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपासदेश

किसान को मंडी में 750 किलो प्याज के सिर्फ 1064 रु मिले, गुस्से में प्रधानमंत्री को भेजी राशि

मुंबई. महाराष्ट्र के किसान संजय साठे का 750 किलो प्याज बाजार में सिर्फ 1,064 रुपए में बिका। नाराजगी जताने के लिए साठे ने यह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी। नासिक जिले के निफाड तहसील के निवासी संजय साठे की गिनती प्रगतिशील किसानों में होती है। साल 2010 में केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने उन्हें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से संवाद के लिए चुना था। ओबामा उस वक्त भारत यात्रा पर आए थे।

54 रुपए मनी-ऑर्डर के भी देने पड़े: साठे
साठे ने रविवार को कहा कि ‘मैंने इस सीजन में 750 किलो प्याज उगाई। लेकिन, पिछले हफ्ते थोक बाजार में एक रुपए प्रति किलोग्राम का भाव लगाया गया। आखिर में 1.40 रुपए प्रति किलो पर सौदा कर पाया। इससे 1064 रुपए मिले।’

साठे ने कहा, ‘चार महीने की मेहनत का इतना कम भाव मिलना दुखद है। इसलिए 1,064 रकम पीएमओ के आपदा राहत कोष में दान कर दी। वह राशि मनी-ऑर्डर से भेजने के लिए 54 रुपए अलग से देने पड़े।’

साठे का कहना है कि वो किसी राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं करते। लेकिन, सरकार की उदासीनता की वजह से नाराज हैं। देश में पैदा होने वाले प्याज का 50% महाराष्ट्र के नासिक जिले से आता है।

ओबामा से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर साठे ने कहा, ‘कृषि संबंधी अपने प्रयोगों के बारे में बोलने के लिए मुझे रेडियो स्टेशनों पर आमंत्रित किया जाता था। इसलिए, ओबामा के दौरे के वक्त कृषि मंत्रालय ने मेरा चयन मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में स्टॉल लगाने के लिए किया। मैंने दुभाषिए के जरिए ओबामा से 2 मिनट तक बात की थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!