ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
देश

बयान से मुकरे जयंत मलैया; कहा- भाजपा सरकार ने खजाने में छोड़े 1 लाख 60 हजार करोड़

भोपाल. भाजपा सरकार के वित्त मंत्री रहे जयंत मलैया दो दिन पहले दिए अपने ही बयान से मुकर गए हैं। अब उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में कभी भी ओवर ड्रॉफ्टिंग नहीं की गई है। राजस्व घाटे की बात कांग्रेस सरकार ही करती है। भाजपा सरकार ने सरकारी खजाने में 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए छोड़े हैं। जयंत मलैया नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा भी ये मान चुकी है कि प्रदेश का खजाना खाली है।
पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि कर्ज माफी अच्छी है, हम इसका स्वागत करते हैं। हमने भी किसानों के लिए बहुत किया है। पिछले एक साल में हमने अलग-अलग मदों में किसानों के खाते में 31 हजार करोड़ रुपए डाले हैं।

पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया ने दो दिन पहले कहा था कि कांग्रेस ने 15 साल पहले हमें जिस हालत में मध्य प्रदेश का खजाना सौंपा था, हमने उन्हें वैसा ही लौटाया है। उन्होंने कहा था, ‘मप्र पर राष्ट्रीयकृत बैंकों का 34 से 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज बाकी है। सब कुछ मिलाकर देखा जाए तो मप्र एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में है और करीब दो हजार करोड़ रुपए का ओवर ड्रॉफ्ट है।’

उन्होंने ये भी कहा था, ‘किसानों की कर्जमाफी की गई तो प्रदेश आर्थिक संकट में फंस जाएगा। उन्होंने कहा था- इस कदम से प्रदेश के खजाने की स्थिति गंभीर हो जाएगी। वेतन के लाले पड़ जाएंगे। यदि कर्जमाफी होती है तो विकास के सारे काम बंद हो जाएंगे।’

बयान के बचाव में उतरे मलैया: अपने बयान के बचाव में उतरे पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश की वित्तीय हालत बिलकुल ठीक है। इस साल सरकार ने 12 हजार 500 करोड़ का लोन लिया है। जहां तक किसानों की कर्जमाफी का सवाल है तो कांग्रेस की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें राहुल गांधी के डर से किसानों के कर्ज माफ कर रही हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो 10 दिन में मुख्यमंत्री हटा दूंगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!