ब्रेकिंग
उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर...
आसपास

पुष्कर में पुरोहित ने बही में विचार लिखे, राहुल पढ़कर मुस्कराए और साइन कर दिए

पुष्कर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पुष्कर पहुंचे। उनके सरोवर की पूजा-अर्चना करने के आने से पहले ही उनके तीर्थ पुरोहित ने अपनी बही (विजिटर बुक) में राहुल गांधी के विचार लिख दिए। राहुल गांधी पढ़कर मुस्कराए और साइन कर दिए। दरअसल पुष्कर यात्रा पर आने वाले अमूमन सभी श्रद्धालुओं के संबंधित तीर्थ पुरोहित अपनी बही अथवा रजिस्टर में उनके और परिवार के सदस्यों के नाम लिखते हैं। यह सिलसिला पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है। पुरोहित विशिष्ट व्यक्तियों से बही या विजिटर बुक में पुष्कर यात्रा के अनुभव लिखाते हुए उनके तारीख सहित साइन कराते हैं।

बही में ये लिखा…
“भारत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मैं राहुल गांधी पुत्र स्व. राजीव गांधी आज दिनांक 26-11-2018 सोमवार को राजी खुशी पुष्कर दर्शन व पूजा अर्चना करने आया। मेरे कुल पुरोहित दीनानाथ कौल व राजनाथ कौल द्वारा पूजन करके मन बहुत प्रसन्न हुआ। मैं भारत व विश्व में अमन चैन व शांति की कामना करता हूं।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!