ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
आसपास

ब्रह्म समागम ने बुदनी में नोटा के पक्ष में किया जनसंपर्क

भोपाल- ब्रह्म समागम संगठन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बुदनी नर्मदा तट पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर नोटा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। संगठन ने नर्मदा तट से लगे गांव बेरखेडी, बुदनी घाट, छेंगरा, जोशीपुरा, जमुनियां गांव में घर घर जाकर लोगों से नोटा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। संगठन के अध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि संगठन ने नोटा से प्रभावित वाली सीटो पर प्रचार के लिए रणनीति बनाई है जिसके तहत संगठन के पदाधिकारी उन सीटो पर पहुंचकर सवर्ण मतदाताओं से नोटा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इसी कडी में उन्होने आज बुदनी में प्रचार किया। शर्मा का कहना है कि सूबे के मुखिया के क्षेत्र में उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में नोटा का प्रचार कर संगठन मुख्यमंत्री को हराने का काम करेगा। ताकि सरकार को माई के लालों की ताकत का अहसास हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!