
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
आरोपी युवक विवेक गुर्जर की पत्नि के साथ मृतक के अवैध संबंध बन गये,हत्या की वजह
मुंह बोली बहन के साथ सबंध के संदेह में जीजा विवेक गुर्जर ने सर में गोली मार कर कर दी थी हत्या
नर्मदापुरम (मुकेश अवस्थीे)
जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के शोभापुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता और ढावा संचालक सचिन पुरविया की मंगलवार की दरमियानी रात अजनेरी ग्राम से एक आधा किलोमीटर दूर नहर के पास ले जाकर गोली मार दी गई थी, रात में जब सचिन घर नही लौटा तब भाई राजू पुरविया में पुलिस चौकी शोभापुर में सचिन के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी, जिसके बाद सुबह पुलिस ने सर्चिग की तब मोबाइल लोकेशन के आधार पर रानी पिपरिया नहर की पुलिया पर सचिन का शव मिला.

जिला पुलिस अधीक्षक एम साई कृष्णा थोटा ने बताया कि मंगलवार की रात सचिन पुर्विया देर रात तक घर नही लौटा था,तब उसके भाई रज्जू उर्फ राजू पुरविया ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सुबह पड़ताल की गई तब ढावा कर्मचारियों ने बताया कि रात में एक व्यलक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे ढावा पर आया था जिसके सचिन ने पैर पड़े और मोटर साइकिल पर बैठ कर पिपरिया की तरफ चला गया था. बुधवार की सुबह सर्चिग में मोबाइल लोकेशन के अधार पर सचिन का शव रानी पिपरिया नगर की पुलिया पर पड़ा मिला था, जिसके बाद से पुलिस ने टीम बनाकर हत्याि के कारणों और हत्या करने वाले की तलाश शुरू कर दी थी, टी आई गिरीश ञिपाठी ने एस पी के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर हत्याा करने वाले आरोपी विवेक गुर्जर निवासी होलीपुरा तहसील बुदनी को गिरफतार कर लिया, पुलिस कप्ताआन ने बताया आरोपी विेवेक से
पूछताछ के बाद हत्या का कारण सामने आया जिसमें बताया गया कि विेवेक की शादी मृतक सचिन पुरविया के गांव में हुई थी, मृतक के सबंध आरोपी की पत्नि से थे, जिससे नाराज होकर विेवेक ने मंगलवार की रात सचिन को ढावे से बुलाया और मोटर साइकल पर बैठा कर रानी पिपरिया तरफ ले गया और सर में पिस्तौचल से फायर कर दिया, सचिन पुरविया की मौके पर ही मृत्युव हो गई, और आरोपी फरार हो गया था,
पुलिस ने घटना के बाद पड़ताल कर विेवेक गुर्जर को बुदनी से गिरफतार कर उसके पास एक पिस्तोरल, टीवीएस मोटर साइकल, मोबाइल फोन और हत्यार के वक्त पहने हुए कपड़े जप्तत कर अरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.





