ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
राज्यस्वास्थ

रायसेन जिले के पहले पॉजीटिव मरीज ने कोरोना से जंग जीती , घर लौटा रिजवान

कोरोना से डरने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत है
नवलोक समाचार रायसेन।
रायसेन के पहले नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 पॉजीटिव मरीज रिजवान खॉन कोरोना वायरस से अपनी जंग जीतकर 20 अप्रैल को एम्स अस्पताल से वापस अपने घर लौट आए। कोरोना की जंग जीतकर लौटे रिजवान का लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। रायसेन के वार्ड नम्बर-06 निवासी रिजवान की 09 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उनका उपचार एम्स अस्पताल भोपाल में चल रहा था। उन्होंने चिकित्सकों तथा स्टॉफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनकी देखभाल और मेहनत का परिणाम हैं कि वह पूरी तरह स्वस्थ्य होकर वापस घर लौट आए हैं।
रिजवान ने बताया कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने पर परिजन बहुत चिंतित हो गए थे। कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आते ही एम्स भोपाल में भर्ती होने के बाद वहां मिल रहे ईलाज से लगातार उनके स्वास्थ्य में सुधार आने लगा जिससे परिजनों की चिंताएं दूर हुईं।  उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि किसी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण दिखते हैं या कोई समस्या है तो वह तुरंत चिकित्सक से परामर्श ले। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले को कोरोना बीमारी से मुक्त करने के लिए सभी प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन द्वारा लगाया गया लॉकडाउन नागरिकों की भलाई के लिए ही है। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें तथा मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें। कोरोना से जंग जीतकर घर लौटने पर रिजवान ने जिला प्रशासन सहित सभी को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!