ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
आसपास

अब ई-बुक से पढ़ाई कर सकेंगे छात्र-छात्राएं,

भोपाल. उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों को हाईटेक करने की तैयारी में जुटा है। इसके तहत सभी कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी सेंटर खोले जाने हैं। योजना को मूर्त रूप देने के लिए सभी कॉलेज प्राचार्यों को 19 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार इस योजना का मकसद छात्र-छात्राओं को उनके सब्जेक्ट से जुड़ी अच्छे लेखकों की ज्यादा से ज्यादा ई-बुक उपलब्ध कराना है। इन किताबों को छात्र आईडी-पासवर्ड के सहारे कहीं भी पढ़ सकेंगे।
विभाग की इस कवायद के पीछे एक वजह कॉलेज में जगह और कर्मचारियों की कमी को भी माना जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के लगभग 382 कॉलेजों में पुस्तकालय हैं। लेिकन कर्मचारियों की कमी और देखभाल के अभाव में लगभग 280 कॉलेजों की लाइब्रेरी बदहाल है। भोपाल, ग्वािलयर और इन्दौर के कॉलेजों की लाइब्रेरी में तो दीमक लगने से कई कीमती किताबें खराब हो गई हैं। प्राचार्यों ने इस समस्या से विभाग को अवगत कराया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अंत में स्टाफ की कमी को देखते हुए कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया।

दस लाख छात्रों को होगा फायदा : उच्च शिक्षा विभाग की सभी सरकारी कॉलेजों में ई-लाईब्रेरी सेंटर खोलने की योजना अगर साकार होती है तो इससे प्रदेश के करीब 10 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा। वर्तमान पुस्तकालयों में किताबों की चोरी, उनके देखरेख का झंझट खत्म होगा। बताया जाता है कि विभाग अगले शिक्षा सत्र 2019-20 तक ई-लाइब्रेरी का काम पूरा हो जाएगा। इन सेंटर्स की जिम्मेदारी पुस्तकालय विकास समिति को दी जाएगी।

विवि से हुई थी शुरुआत : ई-लाइब्रेरी सेंटर की शुरुआत प्रदेश में विश्वविद्यालयों से हुई है। इसके बाद इसे सरकारी महाविद्यालयों में शुरू किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है िक इस काम के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस सिस्टम का एक फायदा यह भी होगा कि छात्रों को ई-बुक के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे अपने समय के हिसाब से इन ई-बुक को पढ़ सकेंगे।

प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को ई-लाइब्रेरी सेंटर की स्थापना हेतु आवेदन के लिए 19 दिसम्बर तक का समय दिया गया है। इस योजना के माध्यम से हमारा मकसद मध्यप्रदेश के लाखों छात्रों को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ना है। इससे मौजूदा लाइब्रेरी पर बोझ कम होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!