ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
क्राइम अलर्ट

छेड़खानी की घटना से तंग आकर लड़की ने कुएं में कूदकर दी जान

 

नवलोक समाचार, छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मडवा में शुक्रवार की दोपहर करीब 4:00 बजे गांव स्थित एक कुआं से 20 वर्षीय लड़की निशा शर्मा पुत्री ओमप्रकाश शर्मा निवासी मडवा का शव जब निकाला गया तो गांव में मातम का माहौल छा गया लड़की के परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गांव के ही मिल्ला उर्फ जीतेन्द्र शर्मा तनय रामाधार शर्मा लड़की को पिछले कुछ दिनों से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था जिसकी लड़के के परिजनों से शिकायत भी की गई थी लेकिन इसके बाद लड़के द्वारा लड़की के पिता को जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई थी परिजनों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि इस छेड़छाड़ की घटना से तंग आकर लड़की ने आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लिया।
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे लड़की खाना खाकर गांव खेत की ओर निकल गई थी और जब दोपहर 3 बजे तक लड़की का कोई पता नहीं चला तो लड़की की तलाश की गई जिससे लड़की के पिता के ही स्वामित्व के कुएं के पानी में लड़की की चप्पलें उतराती हुई मिली जिससे कुएं में कांटा डाला गया जिसमें फंस कर लड़की का शव कुएं के बाहर निकला परिजन शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर लाए जहां थाना लवकुशनगर की पुलिस ने पहुंचकर मामले में मार्ग पर कायम करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!