ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
कृषि

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ उठाए किसान

होशंगाबाद। परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जिले के किसानो से कहा है कि वे प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में अपना पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाए। योजंनातंर्गत 60 वर्ष की आयू  पूर्ण होने पर उन्हें प्रति वर्ष 36 हजार रूपए मिलेंगे। योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के 2 हेक्टर भूमि धारक किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत किसानो को 60 वर्ष की आयु उपरांत प्रतिमाह पेंशन स्वरूप 3 हजार रूपए प्राप्त होंगे। यदि किसान की मृत्यु हो जाती है तो किसान के परिवार को पेंशन के रूप में 50 प्रतिशत राशि मिलेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषक लघु या सीमांत श्रेणी का होना चाहिए तथा आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए तथा राज्य के भूमि रिकार्ड में किसान के नाम 2 हेक्टर तक खेती योग्य भूमि दर्ज होना चाहिए। इस संबंध में किसान भाई विस्तृत जानकारी के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय होशंगाबाद से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!